राम मंदिर आंदोलन में संतों का साथ देगा संघ
जागरण संवाददाता, कानपुर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब सक्रिय
जागरण संवाददाता, कानपुर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब सक्रिय हो गया है। फिलहाल खुलकर अपना आंदोलन शुरू करने का निर्णय भले न हुआ हो, लेकिन संतों के आंदोलन में अप्रत्यक्ष रूप से संघ पूरी भूमिका निभाएगा। 25 नवंबर को अधिक से अधिक ¨हदुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए स्वयंसेवक प्रेरित करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत की बैठक रविवार को केशव भवन में हुई। इसमें एक सत्र सिर्फ राम मंदिर निर्माण के विषय पर था। संघ सूत्रों ने बताया कि सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा राम मंदिर पर मत स्पष्ट करने के बाद से आंदोलन पर विचार मंथन शुरू हो गया है। मामला सुप्रीम कोर्ट में होने की वजह से अभी प्रत्यक्ष आंदोलन की रूपरेखा नहीं बनाई गई है। प्रांतीय बैठक में विचार विमर्श हुआ कि 25 नवंबर को संतों ने अयोध्या चलने का आह्वान किया है। संघ इसमें सामने तो नहीं आएगा, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से पूरा सहयोग करना है। स्वयंसेवक समाज के बीच सेवा कार्य करते हैं। वह ¨हदुओं को अयोध्या जाने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रयास यही हो कि ज्यादा से ज्यादा ¨हदू वहां पहुंचे और संतों का आंदोलन सफल हो। उसके बाद संघ नेतृत्व द्वारा जो भी तय किया जाएगा, उसके अनुसार कार्यक्रम किए जाएंगे।
इसके अलावा अन्य सत्रों में संघ की नियमित गतिविधियों पर चर्चा हुई। शाखा विस्तार और सामाजिक जागृति के कार्यक्रमों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रांत प्रचारक संजय जी, प्रांत कार्यवाह अरविंद मेहरोत्रा, सह प्रांत कार्यवाह अनिल जी, सह प्रांत प्रचारक श्रीराम जी, प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम जी आदि उपस्थित रहे।