प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दिग्गज अखिलेश पर बरसे
संवाद सहयोगी, अजीतमल : रविवार को बाबरपुर कस्बे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कार्यकता
संवाद सहयोगी, अजीतमल : रविवार को बाबरपुर कस्बे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के मंडल प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कार्यकर्ताओं को धोखा दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा जो अपने बाप-चाचा का नहीं हो सका, वह जनता का कैसे हो सकता है। कहा कि अखिलेश ने धोखा दिया तभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनानी पड़ी। जिसे नेताजी मुलायम ¨सह का संरक्षण है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव के लिये डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से रूबरू कराने को कहा। साथ ही उन्होंने पार्टी में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रखे जाने का वादा किया। वरिष्ठ नेता बड़े ¨सह गौर ने कहा कि पार्टी के नाम की ही तरह पार्टी की नीतियां भी प्रगतिशील हैं।कानपुर से आईं पार्टी कार्यकर्ता ऊषा आर्या ने कहा उन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान न हो वहां रहना उचित नहीं है। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, महासचिव इटावा कृष्णमुरारी गुप्ता, रमन सेंगर के अलावा रामदर्शन, विजय राजपूत, गुड्डू यादव, संजू आदि मौजूद रहे।