कोरोना के कारण नहीं निकला फफूंद में जुलूस-ए- मोहम्मदी
संवादसूत्रफफूंद इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईदमिलादुन्नबी पर्व पर कोर
संवादसूत्र,फफूंद : इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईदमिलादुन्नबी पर्व पर कोरोना महामारी के कारण नगर में शुक्रवार को निकलने वाला जुलूस ए मुहम्मदी नही निकाला गया।
हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ( बाराबफात) के मुबारक मौ़के पर नगर में प्रत्येक वर्ष निकलने वाला जुलूस ए मुहम्मदी कोरोना महामारी के कारण नही निकाला गया आस्ताना आलिया के सज्•ादा नशीं के मुताबि़क दो सौ लोगो की इजाजत मिली थी जबकि जुलूस में हरसाल सैकड़ो लोग सामिल होते रहे है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन भी जुलूस में होना था भीड़ न होने पाए इसलिए जुलूस नही निकाला गया आस्ताना आलिया पर भी कोई धार्मिक कार्क्रम नही किये गए जैसे हरसाल दो दिन पहले बड़े स्तर पर जलसे हुआ करते थे। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन बाराबफात के अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने अपने अपने घरों में सजावट कर शाम को चरागाँ कर खुशियाँ मनाकर एक दुसरे को मुबारकबाद पेश की। इस साल नगर में कहीँ भी गेट नही सजाये गए आस्ताना आलिया के बाहर रोड पर दूर तक होने वाली सजावट भी नही कराई गयी ताकि देखने वालों की भीड़ न होने पाए। कोविड 19 महामारी के कारण बारावफात का त्यौहार फीका रहा।