ग्राहकों की पसंद बनी डाक जीवन बीमा की संतोष पॉलिसी
जागरण संवाददाता औरैया डाक विभाग अपने बुनियादी काम के साथ जीवन बीमा पॉलिसी भी बेंचता है।
जागरण संवाददाता, औरैया : डाक विभाग अपने बुनियादी काम के साथ जीवन बीमा पॉलिसी भी बेंचता है। यह देश की सबसे पुरानी बीमा स्कीम में शामिल है। पीएलआइ योजना के तहत अब 50 लाख रुपये तक का जीवन बीमा करा सकते हैं। इसके तहत सुविधा, सुमंगला व संतोष प्लान दिया गया है। संतोष पॉलिसी को शहरी व ग्रामीण ग्राहक पसंद कर रहे हैं। हजारों लोग इसको खरीद चुके हैं। एक फरवरी 1884 को शुरू हुए पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस भारत सरकार की जीवन बीमा स्कीम है। लांच की अवधि के हिसाब से पीएलआइ भारत की सबसे पुरानी जीवन बीमा योजना है। इसके तहत तीन प्लान ग्राहकों को दिए गए हैं। इसमें सुविधा प्लान एंडॉमेंट इंश्योरेंस जैसी ही है। पांच साल पूरे हो जाने के बाद यह पॉलिसी बदली जा सकती है। लेकिन इसमें शर्त है कि ग्राहक की उम्र 55 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। बीमाधारक छह तक पॉलिसी बदलने का विकल्प नहीं चुनता तो खुद ही होल लाइफ जीवन बीमा माना जाएगा। इसमें ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। तीन साल बाद पॉलिसी को सरेंडर भी किया जा सकता है। लेकिन बोनस नहीं मिलेगा। सुमंगल योजना के तहत पांच लाख रुपये के अधिकतम बीमित रकम के साथ मनी बैक पॉलिसी है। समय-समय पर धन की आवश्यकता होती है तो इस प्लान को ग्राहक ले सकते हैं। सबसे लोकप्रिय प्लान संतोष एंडोमेंट अस्सुरांस नाम से है जो एक लाख से 50 लाख तक की अधिकतम राशि तक खोला जा सकता है। इसमें बोनस की दर 52 रुपये प्रति एक हजार है। जितने कम उम्र पर बीमा लिया जाएगा, उतना ही कम प्रीमियम आएगा और लाभ अधिक मिलेगा। अन्य पॉलिसी प्रदाता में सबसे अधिक बोनस रेट प्रदान करती है। कोरोना से पूर्व दर 58 रुपये प्रति हजार चल रही थीं। ऐसे में ग्राहकों के लिए पीएलआइ में इंवेस्टमेंट करना सबसे लाभकारी है। डाक सहायक दीपक विश्नोई ने बताया कि प्रधान डाकघर से अभी तक ग्राम सुविधा प्लान में 1251, सुमंगला में 74, संतोष पॉलिसी को 4653 ग्राहकों ने लिया है। इसी तरह 2275 शहरी ग्राहकों ने भी संतोष पॉलिसी खरीदी हैं। पोस्टमास्टर पीएन मिश्रा ने बताया कि संतोष पॉलिसी ग्राहक अधिक पसंद कर रहे हैं।