Move to Jagran APP

देखरेख के अभाव में सूख रहे प्लास्टिक सिटी के पौधे

संवाद सूत्र कंचौसी सरकार द्वारा वन महोत्सव पर पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पूरे प्रदेश मे

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 11:18 PM (IST)
देखरेख के अभाव में सूख रहे प्लास्टिक सिटी के पौधे
देखरेख के अभाव में सूख रहे प्लास्टिक सिटी के पौधे

संवाद सूत्र, कंचौसी : सरकार द्वारा वन महोत्सव पर पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित करने का विशेष अभियान चलाया गया था। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट प्लास्टिक सिटी को हरा भरा रखने के लिए पौधे रोपित किए गए थे। जिनमें ज्यादातर पौधे देखरेख के अभाव में सूख रहे हैं।

loksabha election banner

शासन प्रशासन ने हजारों महंगे, फलदार, छायादार, ऑर्नामेंटल आदि तमाम प्रकार के पौधे लगाए गए थे। देखभाल न होने के कारण उसमें अधिकतर पौधे सूखकर समाप्त हो गए। वन विभाग ने माली को भी रखना उचित नही समझा। पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल भी नही लगाया गया। लाखों रुपये के बेशकीमती पौधे या तो सूख गए हैं। बचे हुए पौधों का विकास रुक गया है। एक तरफ सरकार योजनाओं को क्रियान्वित करती है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से शासन की संचालित योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है। इतने बड़े औद्योगिक परिसर में हरियाली नाम की कोई चीज नजर नही आ रही है। सारा वातावरण जंगल मे तब्दील हो चुका है। बेरीकेडिग न होने के कारण आवारा जानवर रात दिन विचरण करते है और पौधों को नष्ट कर डालते है। आखिर जब सरकार योजना लाती है।और पौधों को रोपित करवाने में धन खर्च करती है।इसके बाद उसकी सही ढंग देखभाल क्यों नही करवाती। उच्च अधिकारी जगह जगह लगाए गए पौधों का निरीक्षण नहीं करते। जो पौधे बचे हैं वह भी नष्ट हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.