Move to Jagran APP

आज से 31 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता औरैया जिले में एक नवंबर सोमवार से धान की खरीद शुरू होगी। शासन की ओर

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 11:01 PM (IST)
आज से 31 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद, तैयारियां पूरी
आज से 31 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, औरैया : जिले में एक नवंबर सोमवार से धान की खरीद शुरू होगी। शासन की ओर से वर्ष 2021-22 में 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को क्रय केंद्रों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर धान खरीद किया जाएगा। एडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने की हिदायत दी है।

loksabha election banner

नोडल अधिकारी, एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक नवंबर से 42 के सापेक्ष 31 केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को क्रय केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा होने पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। शासन ने पूर्व के नियमों में बदलाव किए हैं। 100 क्विटल तक धान क्रय में सत्यापन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर धान क्रय किया जाएगा। शहर की गल्ला मंडी में खाद्य विभाग का क्रय केंद्र खोला गया है। यहां पर रविवार को कर्मचारी खाद्य केंद्र के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। जैसा कि मालूम हो कि शासन धान खरीद को लेकर अत्यंत गंभीर है। किसानों को कोई परेशानी न हो इसके प्रति जागरूक है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशू शेखर चौबे ने बताया कि सोमवार से 31 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी हो तो वह उनके नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जिस पर उनका निस्तारण कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.