परिचालक बस में यात्रियों को पढ़कर सुनाएंगे संदेश
जागरण संवाददाता औरैया शासन की मंशानुरूप रोडवेज में भी निगम मुख्यालय के निर्देशानुसार मि
जागरण संवाददाता, औरैया : शासन की मंशानुरूप रोडवेज में भी निगम मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला सशक्तीकरण सप्ताह आयोजित किया गया है। इसके तहत शहर स्थित बस स्टेशन पर रोजाना गेट मीटिग में कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक सुझाव प्रदान किए जा रहे हैं। 22 अक्टूबर तक नियमित समीक्षा की जाएगी।
सोमवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस चौधरी ने सभी चालक परिचालकों को बस में यात्रा करने वाली माताओं, बहनों की सुरक्षा व सम्मान में मुख्यालय द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाने के निर्देश जारी किए। उनका दायित्व है कि महिलाओं में असुरक्षा का भय उत्पन्न न हो। चालक वाहन को नियंत्रित एवं नियमों के अंतर्गत संचालित करें। कोई भी यात्री बिना मॉस्क के वाहन में यात्रा न करे। गाइड लाइन के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माताएं बहनें हमारे समाज का आधार हैं। वह सक्षम सहयोगी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करतीं हैं। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना है। समीक्षा मीटिग के दौरान आरएन दुबे, उषा, मनोज मिश्रा, अशोक सक्सेना, ईश्वर आनंद शुक्ल, रूबी, साधना आदि कर्मचारी मौजूद रहे।