नोडल अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में योजनाओं का सच
जागरण संवाददाताऔरैया शासन से नियुक्त नोडल अधिकारियों ने जिले में आकर समीक्षा बैठक की।
जागरण संवाददाता,औरैया: शासन से नियुक्त नोडल अधिकारियों ने जिले में आकर समीक्षा बैठक की। बैठक में शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिन में सुमंगला योजना के पात्रों का चयन कर लिया जाए। उन्होंने महिला समूहों को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए। महिला सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से काम करने की बात कही।
शुक्रवार को जनपद पहुंची नोडल अधिकारी आईएएस अलकनंदा दयाल, पीसीएस अंजू वर्मा व सुभ्रा भाष्कर ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने डीएम अभिषेक सिंह से सुमंगला योजना की प्रगति की जानकारी की। महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।कहा महिलाओं से जुड़ी शासन की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाया जाए। कन्या सुमंगला योजना को लेकर अब तक हुई प्रगति के विषय में नोडल अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग, कार्यक्रम विभाग, पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री जी की अति महत्वपूर्ण योजना है,इसमें कोई भी लाभार्थी वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी पात्र लाभार्थी हैं उन्हें दो दिन के अंदर चिन्हित कर उनके फार्म सीएससी आदि के माध्यम से ऑनलाइन कराकर लाभ दिया जाए। इस दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहे। जौंरा व अस्ता गांव में सुनी समस्याएं
समीक्षा बैठक के बाद नोडल अधिकारियों ने जौंरा और अस्ता गांवों में पहुंचकर महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिलाओं की बताई गई समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो महिलाएं आवास, पेंशन शौचालय आदि से वंचित है उनको योजनाओं का तत्काल लाभ दिया जाए।