आवास न मिलने से भीगते हुए कट रहीं रातें
संवादसूत्रएरवाकटरा जिला प्रशासन की लापरवाही से कई पात्र लोग अब भी आवास पाने से वंचित रह
संवादसूत्र,एरवाकटरा: जिला प्रशासन की लापरवाही से कई पात्र लोग अब भी आवास पाने से वंचित रह गए हैं। इन लोगों की यह बरसात भी भीगते हुए ही कट रही है। सत्यापन में कई यह बात भी सामने आ रही है कि कई अपात्रों को भी आवास दे दिए गए हैं।
भटपुरा की रहने वाली मेमसाह बेगम जिसका पति रबीम ईंट भट्टे पर काम करता है। वह कच्चे मकान में त्रिपाल के नीचे रहता है। पिछले साल भी उसने आवास की मांग की थी मगर नहीं मिल सका। इस बार भी आवास की आश लगाए रहा। कच्चे कमरों में बरसात होते ही पानी भर जाता है। फिर उसी मे् रहकर गुजर बसर करना पड़ता है। उसने बताया कि वह मजदूर और भूमहीन है इसलिए उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि उसे इस साल भी भीगते हुए रात गुजारनी पड़ेगी। आवेदन के बाद भी उसे जानबूझकर आवास नहीं दिया जाता है। उसने आवास देने के नाम पर कुछ लोगों पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। इस संबंध में कार्यवाहक खण्ड विकास अधिकारी करुणापति मिश्र ने बताया उक्त महिला का नाम सूची में नही है। फिर भी दिखवा लेंगे कि आखिर क्या मामला है। सीधे सूची में तो नाम जुड़ नहीं पाएगा। जांच करा लेंगे।