जमीनी रंजिश में की गई हत्या
संवाद सूत्र, अछल्दा(औरैया) : थाना क्षेत्र ग्राम पुर्वा हरी में रविवार देर रात किसान की हत्या कि
संवाद सूत्र, अछल्दा(औरैया) : थाना क्षेत्र ग्राम पुर्वा हरी में रविवार देर रात किसान की हत्या किए जाने के मामले में मृतक के पुत्र ने चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। हत्या के पीछे जमीनी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वह अपने घरों से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंद्रपुर निवासी अंगद ¨सह यादव पुत्र बहुरान ¨सह रविवार की शाम खेतों पर पानी लगाने के लिए गए हुए थे। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो उनका पुत्र दीपेंद्र खेतों पर गया। जहां पर उसने अंगद ¨सह को खून से लतपथ देखा। आनन-फानन घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पुत्र विपिन यादव ने परिवार के ही अनिल कुमार, औसान ¨सह, राघवेंद्र ¨सह, बृजेश ¨सह उर्फ फौजी पुत्रगण लक्ष्मीनारायन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपितों के घर दबिश दी लेकिन वह मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने बताया कि मृतक के पुत्र ने चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
आधा बीघा जमीन की खातिर की गई हत्या
मृतक अंगद ने दो वर्ष पहले अपने घर के पास ही आधा बीघा खेत का बैनामा कराया था। उस जमीन को परिवार के ही आरोपित भी खरीदना चाहते थे। तभी से दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव हो गया था। कुछ दिन पहले ही अंगद ¨सह व आरोपियों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसी के चक्कर में उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।