धूमधाम से मना मुलायम सिंह का जन्मदिन
जागरण संवाददाता औरैया सपा जिला कमेटी व प्रसपा ने सपा संरक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह
जागरण संवाददाता, औरैया : सपा जिला कमेटी व प्रसपा ने सपा संरक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि पराली को लेकर किसानों का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी अवधेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज समाप्त हो चुका है। मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया ने कहा कि आगामी 2022 में पूरी ताकत से प्रदेश में सपा की सरकारी बनेगी। वहीं दूसरी तरफ शहर के नगर पालिका मार्केट स्थित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
इस मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू, अनुप गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री चौधरी रामबाबू यादव, राजनरायन बघेल, कुलदीप कुमार, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। बिधूना में जन्मदिन के मौके पर पार्टीजनों ने संगठन को और अधिक मजबूती के साथ आगे ले जाने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर अनिल यादव लकी वीपी यादव, अभी दिवाकर, पुष्पा बाथम, शिवरानी कठेरिया, जगन, हेमंत शर्मा आदि मौजूद थे।