मुलायम के साढू भी सेकुलर मोर्चा में शामिल
संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया): सपा के पूर्व मुखिया मुलायम ¨सह यादव के साढू एवं पूर्व विधायक प्रम
संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया): सपा के पूर्व मुखिया मुलायम ¨सह यादव के साढू एवं पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्त एलएस खुलकर समाजवादी सेकुलर मोर्चा में शामिल हो गए। उन्हें बहुत जल्द मोर्चा की कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। क्षेत्र के कई अन्य कार्यकर्ता भी खुलकर मोर्चा के समर्थन में खड़े हो गए हैं। डीसीडीएफ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्रय विक्रय समिति के उपाध्यक्ष छुन्ना यादव ने बताया कि औरैया, कन्नौज, इटावा आदि कई जनपदों में मोर्चा एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। कहा सपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा है।
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव द्वारा बीते दिनों समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाए जाने के बाद भारी संख्या में सपा से उपेक्षित कार्यकर्ताओं का मोर्चा से जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व सपा मुखिया के साढू एवं पूर्व विधायक प्रमोद कुमार एलएस ने रामलीला मैदान में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सपा में जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है। जबकि चापलूसों का बोलबाला है। उन्होंने भी उपेक्षा का दंश झेला है। उन्होंने कहा कि वह भी मोर्चा के साथ पूरी निष्ठा के साथ खड़े हैं। अतिशीघ्र मोर्चा का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। क्रय विक्रय समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि सपा के कई कर्मठ नेता व कार्यकर्ता मोर्चा में शामिल होने का अनुरोध कर चुके हैं। इस अवसर पर शिवपाल यूथ ब्रिगेड के शिव ¨सह, बबलू शर्मा, शीलू शर्मा, हिमांशु सोनी, बंटी स्वर्णकार, दिलीप राजपूत, मोहित ¨सह आदि मौजूद रहे।