शिवपाल को खुश करने को फर्जी नामों की सौंप दी लिस्ट
जागरण संवाददाता, औरैया: शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला कार्यालय का शु
जागरण संवाददाता, औरैया: शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला कार्यालय का शुभारंभ करने पार्टी के मुखिया शिवपाल ¨सह यादव पहुंचे थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें खुश करने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी। दौरान कार्यक्रम उन्हें बताया गया कि सपा, बसपा व भाजपा समेत अन्य संगठनों से 205 पदाधिकारी व सदस्य उनके संगठन में शामिल हो रहे हैं। जिसे सुनकर शिवपाल भी काफी खुश हुए थे और सभी पार्टी को निशाना बनाते हुए जमकर बरसे भी थे। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने शामिल हुए 205 लोगों की सूची भी उनके सामने जारी कर दी थी। लेकिन जारी सूची का सच कुछ और ही था। बता दें कि जारी सूची में ¨हदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विक्रांत दुबे, ¨हदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव बाजपेयी, भाजपा के बूथ अध्यक्ष सत्यजीत शुक्ला, बजरंग दल के दीपक दुबे, बीके एंटरटेनमेंट के युगल पांडेय, आदर्श पांडेय, वर्कर आर्गनाईजेशन के अनमोल शर्मा, श्रीकृष्ण बाथम समेत अन्य नाम को शिवपाल के सामने रखते हुए इन सभी द्वारा पार्टी की सदस्यता लिए जाने की जानकारी दी गई। ¨हदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विक्रांत दुबे ने बताया कि हम लोगों ने किसी भी अन्य संगठन की सदस्यता नहीं ली है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारी हम लोगों के नाम का गलत इस्तेमाल करके पार्टी को नगर में पहचान दिलाना चाहते हैं। नाम का दुरुपयोग करने वालों के ऊपर शीघ्र ही विधिक कार्रवाई कराए जाने का काम किया जाएगा। -सूची हमारे द्वारा तैयार नहीं की गई है। सूची में उन्हीं लोगों के नाम हैं जो कार्यक्रम में थे। उसके बाद भी यदि ऐसा हुआ है तो दिखवाते हैं। -योगेंद्र उर्फ कल्लू यादव, जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया