Move to Jagran APP

किसानों के घर जाकर लेखपाल करेंगे सर्वे

संवादसूत्र रुरुगंज क्षेत्र में बने राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:10 PM (IST)
किसानों के घर जाकर लेखपाल करेंगे सर्वे
किसानों के घर जाकर लेखपाल करेंगे सर्वे

संवादसूत्र, रुरुगंज : क्षेत्र में बने राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने क्रय केंद्रों पर किसानों की बुलाकर उनकी फसल की खरीददारी किये जाने के बारे में जानकारी ली। किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेंचे जाने के नियमों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र के गांव रुरुखुर्द, रुरुगंज व सराय महाजनांन स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों से खरीददारी के बारे में जानकारी की।

loksabha election banner

ब्लॉक बिधूना के ग्राम रुरुखुर्द में जिलाधिकारी ने पराली के साथ-साथ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व पढ़ने वाली बहन-बेटियों को जागरूक किया। इस दौरान किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और फसल का अवशेष खेत मे समाहित कर उर्बरा शक्ति बढ़ाने के बारे में अपील की। डीएम ने कहा कि थोड़े से आलस्य के चलते अपने खेतों की शक्ति नष्ट न करें। सरकार के मिशन शक्ति के तहत नारी सम्मान, नारी सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के बारे में जागरूक किया। इसके बाद जिलाधिकारी रुरुगंज स्थित राजकीय क्रय केंद्र पहुंचे और वहां मौजूद किसानों से धान की खरीद के बारे में जानकारी लेते हुए धान की फसल को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर बेंचे जाने के बारे में कहा। उन्होंने किसानों को बताया कि अब से क्षेत्रीय लेखपाल धान की खेती कर रहे किसानों के घर-घर जाकर धान की फसल की मात्रा के बारे जानकारी कर प्रशासन को सौपेंगे, जिससे किसानों को धान बेंचने में आसानी होगी। किसानों के धान कम रेट पर खरीदे जाने पर क्षेत्र में बिचौलियों पर तत्काल कार्रवाई करने का थानाध्यक्ष बिधूना व चौकी इंचार्ज रुरुगंज मनीष कुमार को आदेशित किया। इस मौके पर एसडीएम राशिद अली, जिला विपदन अधिकारी थानाध्यक्ष बिधूना एव एसआई मनीष कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.