विधिक शिविर लगा दी जानकारी
औरैया: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को ग्राम ऊमरसाना में बाल दिवस के मौके पर ि
औरैया: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को ग्राम ऊमरसाना में बाल दिवस के मौके पर विधिक शिविर लगाया गया। जिसमें प्राधिकरण के सचिव सिविल जज विजय कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों के प्रति लोगों को सजग रहने का आह्वन किया। बालकों के अपराधों से संरक्षण अधिनियम पाक्सो एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर कानूनगो अतुल भगत, अमरेश कुमार, सतीश चंद्र प्रधान, राजदीप ¨सह, पुष्पादेवी, सरजू, सोनू यादव, रजनी आदि ने हिस्सा लिया। - जासं -
बैठक 18 को
औरैया: वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की आम साधारण सभा की बैठक 18 नवंबर को होगी। बैठक समिति कार्यालय दिबियापुर बस स्टैंड के ऊपर पुराना पुस्तकालय में 12 बजे से होगी। इस दौरान 2018 से 2020 तक के लिए नई कार्यकारिणी के 21 सदस्यों का चुनाव भी किया जाएगा। यह जानाकरी अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्त, चुनाव अधिकारी प्रयाग ¨सह, महासचिव राम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार गुप्ता ने दी। - जासं