'मानसिक परेशान है पिता, वृद्धाश्रम में छोड़ दो'
जागरण संवाददाता, औरैया: मानवता को शर्मसार करते हुए एक बेटे को पिता के घायल होने की ज
जागरण संवाददाता, औरैया: मानवता को शर्मसार करते हुए एक बेटे को पिता के घायल होने की जानकारी दी गई। जिस पर बेटे ने फोन करने वाले को जवाब दिया कि पिता मानसिक परेशान हैं उन्हें किसी वृद्धाश्रम में छोड़ दो और फोन कट करते हुए स्विच आफ कर लिया। शुक्रवार देर रात एक 62 वर्षीय खून से लतपथ वृद्ध को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई ने घायल वृद्ध से जानकारी लेते हुए मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस को वृद्ध ने अपना नाम इंद्रपाल ¨सह निवासी एटा जनपद बताया। वृद्ध ने परिवार में बेटे दीपक का नंबर दिया। जिस पर काल करने पर पूरी जानकारी दी गई तो बेटे द्वारा दिए जाने वाले उत्तर को सुन सभी हतप्रभ रह गए। बेटे का कहना था कि पिता मानसिक परेशान है और कई बार घर से भाग चुके हैं। मौजूद लोगों द्वारा पिता को यहां से ले जाने की बात कहने पर बेटे ने कहा कि उन्हें किसी वृद्धाश्रम में छोड़ दो और फोन काट दिया। घायल वृद्ध ने बताया कि दो दिन से वह भूखा है। बताया कि उसकी बहू उसे बहुत पीटने के साथ उल्टा सीधा बोलती है। इस कारण उनकी खुशी के लिए घर से चला आया हूं। पुलिस ने वृद्ध को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। जहां स्वस्थ होने पर उसे वृद्धाश्रम भेज दिया जाएगा। वहीं बहू से हुई बातचीत में उसने कहा कि इन्होंने सबको परेशान कर रखा है मर जाएं तो ठीक रहेगा। नहीं तो आप लोग ही इन्हें रख लो। पुलिस के साथ शहर के मोहित शुक्ला, संभव बरसईया, ब्रजेश बंधु, अंकुम ¨सह चौहान, मीणा चड्डा , बन्दना ¨सह, आभा कौशल समेत अन्य लोगों ने वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराने व देखरेख में सहयोग किया।