मुरादगंज में घर से जेवरात सहित नकदी ले उड़े चोर
संवाद सूत्र, मुरादगंज (औरैया): अयाना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव टकपुरा में रविवार रात चोर ब
संवाद सूत्र, मुरादगंज (औरैया): अयाना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव टकपुरा में रविवार रात चोर बाउंड्रीवाल फांद कर एक घर में घुस गए। उन्होंने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात सहित नकदी पार कर दी। वहीं उन्होंने गांव के अन्य तीन घरों में भी चोरी का प्रयास किया। आहट मिलने पर ग्रामीण जाग गए। उन्होंने चोरों को खदेड़ दिया।
गांव टकपुरा निवासी ज्ञानवती पत्नी स्व. इन्द्रल नारायण रविवार रात घर में अकेली थीं। गर्मी की वजह से वह छत पर सो रही थीं। इस दौरान चोर दीवार फांद कर उनके घर में घुस आए। उन्होंने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर झुमकी, करधनी, अंगूठी, मंगलसूत्र, चार चांदी की चूड़ियां, नाक का फूल, पीतल के बर्तन सहित बक्से में रखे दस हजार रुपये पार कर दिए। उन्हें घटना की जानकारी उस समय जब चोरों ने गांव के ही अमित कुमार, राम प्रकाश व ¨पटू के घर में चोरी का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण जाग गए। उन्होंने चोरों को खदेड़ दिया तथा इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। वहां पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं मकान से कुछ दूरी पर खेतों में कुछ कपड़े व खाली बक्से पड़े मिले। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। उनका कहना है कि बीते दिनों क्षेत्र के चार गांवों के छह घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया था। इस दौरान चोरों ने लाखों के जेवरात पार किए थे। पुलिस चोरी की इन घटनाओं में अभी कोई सुराग भी नहीं लगा पाई थी। इस बीच फिर चोरों दूसरे दिन ही एक गांव के चार घरों को निशाना बना दिया। इससे पुलिस की कार्यशैली और गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन अयाना थाना पुलिस अपने में मस्त है। उसे चोरी की घटनाओं को रोकने की ¨चता नहीं है। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त लगाए जाने की मांग की है। ग्राम अन्तौल के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है। इससे चोरी की घटनाएं क्षेत्र में हो रही है। यदि पुलिस गश्त करना शुरू कर दें तो चोरी की घटनाएं कम हो सकती हैं।