गणेश जी की आरती में उमड़ रहा जनसैलाब
संवादसूत्र, रुरुगंज : कस्बे में पिछली चार वर्ष की भांति इस बार भी भगवान गणेश का दरबार गणेश
संवादसूत्र, रुरुगंज : कस्बे में पिछली चार वर्ष की भांति इस बार भी भगवान गणेश का दरबार गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा सजाया गया है। पोरवाल मोहल्ले में संतोषी माता मन्दिर के पास में हवन, पुजन, भजन व कीर्तन के साथ गणपति बप्पा की आरती में हर रोज भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है।
कस्बा में सुबह शाम पं. श्याम बिहारी दुबे द्वारा भगवान की पुजा अर्चना विधि विधान से हर रोज कराई जा रही है। गजानन की पूजा अर्चना होने के बाद आरती में भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। पंडाल में भजन कीर्तन के साथ सुबह शाम की आरती के बाद गणपति बप्पा के जयकारों के उद्घोष से नगर गुंजायमान है। सुबह से ही गजानन के गीतों की ध्वनि लाउड स्पीकरों से सुनाई देनी पड़ रही है। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण गणपति बप्पा के दर्शन को निकलने वाले राहगीर अपने को कृतार्थ करते हैं।
अलग अलग पंडालों के कार्यक्रमो में पं श्याम बिहारी, गौरव, विकास, यशु, आशु, नन्दू पोरवाल, शिवम, सोनू यादव, अनमोल, किशन आदि भक्त व्यवस्था की देखभाल करा रहे हैं। पंडाल में दिन धार्मिक अनुष्ठान करवाए जा रहे हैं।