Move to Jagran APP

आफत बनकर बरसे बदरा, खेतों में बिछी बाजरा की फसल

जागरण संवाददाता औरैया बेमौसम हो रही बारिश से अब किसानों के सामने फसल बचाने का संकट

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 06:25 AM (IST)
आफत बनकर बरसे बदरा, खेतों में बिछी बाजरा की फसल
आफत बनकर बरसे बदरा, खेतों में बिछी बाजरा की फसल

जागरण संवाददाता, औरैया: बेमौसम हो रही बारिश से अब किसानों के सामने फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को हुई बारिश से बाजरा की फसल खेतों में बिछ गई है। इसके अलावा मूंग की फसल बर्बादी की कगार पर है। मक्का और उड़द की फसल को भी नुकसान हुआ है। अगर और अधिक बारिश हुई तो धान की फसल में भी नुकसान होगा।

loksabha election banner

रविवार की रात से ही जनपद में पानी बरस रहा है। इस समय बाजरा की फसल खड़ी है। सोमवार की दोपहर तक गिरे पानी के कारण बाजरा की फसल खेतों पर ही बिछ गई। इसके अलावा मक्का, उड़द व मूंग की फसल में भी काफी नुकसान हुआ है। मुढ़ी गांव निवासी राजीव त्रिपाठी ने डेढ़ हैक्टेयर में मूंग और दो एकड़ में तिली की खेती की थी। यह दोनों फसलें बेमौसम बारिश के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो गई। दस एकड़ में मक्का की थी। एक एकड़ मक्का की फसल में भुट्टा निकलने लगे थे। अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। केवीके के कृषि वैज्ञानिक आईपी सिंह का कहना है कि अभी धान की फसल को नुकसान नहीं हुआ है। अधिक बारिश हुई तो यह फसल भी चौपट हो जाएगी। किसान अगैती आलू बुवाई नहीं कर पाएंगे। बाजरा की बाली लगी फसल खड़ी थी। इसलिए खेतों पर बिछने पर पौध फिर से खड़ी नहीं हो पाएगी। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार का कहना है कि यह पानी फसलों के लिए नुकसानदायक है। फसल बुवाई के आंकड़े

फसल रकवा हेक्टेयर में

धान- 49,790

ज्वार - 10795

बाजरा- 30,970

मूंग - 263

उर्द- 1535

तिल- 1151

मूंगफली- 11

अरहर - 3206


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.