विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रति लौह पुरुष का समर्पण अप्रतिम

By JagranEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 10:46 PM (IST)

जागरण टीम औरैया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस रविवार को हषो

राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रति लौह पुरुष का समर्पण अप्रतिम
राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रति लौह पुरुष का समर्पण अप्रतिम

जागरण टीम, औरैया : सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें जनपद के शहर व कस्बों में प्रभात फेरी निकाली गई। शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

माधव हैप्पी ओल्ड एज होम आनेपुर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह व समाज कल्याण अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन व चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्ध जनों को फल एवं मिष्ठान उपहार स्वरूप वितरित किए। सभी बुजुर्गों को अपने हाथों से भोजन परोसा। वृद्धजनों ने गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया। संस्था सचिव राजवर्धन शुक्ला, वृद्धा आश्रम प्रबंधक सौरव बाजपेई विनोद कुमार दुबे, हरदीप, प्रशांत ने भी भाग लिया। श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल में प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय जी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ भी ग्रहण की। प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं से लौह पुरुष के प्रदर्शित मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। डा. शशि शेखर मिश्रा ने कहा कि हिमालय से लेकर समुद्र पर्यंत समग्र क्षेत्र भारत है और भारतीय यहां की संतति हैं। सरदार पटेल ने भारत की इस एकता को स्थापित करने हेतु आजीवन कार्य किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। शिव प्रकाश दुबे, उमाकांत पटेल, होशियार सिंह राजपूत, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे। एनटीपीसी व गेल के उद्योग सुरक्षा बल इकाई ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया। एनटीपीसी के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की की शपथ दिलाई। गेल के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने रन फार यूनिटी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उप कमांडेंट नितेश कुमार राय, सहायक कमांडेंट जीशान, आमिर इंस्पेक्टर एके पासवान, विजिलेंस प्रभारी रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक पी लेपचा, अमर चंद, तेजवीर , बीएल यादव ,अजीत कुमार आदि मौजूद रहे। अछल्दा क्षेत्र के गांव दखनाई स्थित प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों भारत माता की जय के नारों के बीच प्रभातफेरी निकाली। ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र राजपूत ने प्रभातफेरी को रवाना किया। छात्रों ने जोश से गांव की गलियों को भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे और हम सब एक है के नारों से गुंजायमान कर दिया। प्रधानाध्यापक वंदना, आलोक दुबे, नगर पंचायत चेयरमैन राजेश पोरवाल, जय नारायण शाक्य आदि ने सरदार पटेल के जीवन व उनके कार्यों को विस्तार से बताया।