इंटरसिटी व पैसेंजर रद्द होने से यात्रियों का हंगामा
संवादसूत्र, दिबियापुर : रेल प्रशासन द्वारा शनिवार को अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। ि
संवादसूत्र, दिबियापुर : रेल प्रशासन द्वारा शनिवार को अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। जिसके चलते अपने गंतव्य स्थल पर आने-जाने के लिए यात्रियों को जहां एक ओर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ी वहीं दूसरी ओर यात्रियों ने बिना सूचना के ट्रेन रद्द होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर हंगामा काटा। यात्रियों की मानें तो रेल प्रशासन पहले भी ऐसा करता आया है। रेलवे द्वारा ट्रेनों के रद्द की सूचना पूर्व में जारी नहीं किए जाने के चलते यात्री अपनी ट्रेनों के लिए समय पर स्टेशन पहुंच गए थे। सुबह आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी सुपर फास्ट व शिकोहाबाद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अचानक रद्द कर दी गई। इनमें उन यात्रियों की संख्या अधिक थी। जो इस ट्रेन से प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। ट्रेनों के अचानक रद्द होने से यात्री काफी परेशान हुए और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने कानपुर जा रही जोधपुर हावड़ा का स्टापेज कराया। जिसके बाद हंगामा कर रहे यात्री शांत हुए। दूसरी ओर इटावा की ओर जाने वाली तूफान एक्सप्रेस तीन घंटा, गोमती एक्सप्रेस दो घंटा, कालका दो घंटा, मुरी एक्सप्रेस एक घंटा, कानपुर की ओर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस एक घंटा, महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा, कालका एक्सप्रेस दो घंटा देरी से चल रही थी।