करंट लगने से मासूम की मौत
संवाद सूत्र एरवाकटरा अपनी मां के साथ ननिहाल आए मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। मासूम
संवाद सूत्र एरवाकटरा : अपनी मां के साथ ननिहाल आए मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पिता व अन्य परिजन भी आ गए थे।
कस्बा निवासी रामजीवन शर्मा ने चार साल पहले अपनी बेटी सोनी का विवाह कन्नौज जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के रमपुरा निवासी राजू शर्मा पुत्र रामपाल के साथ किया था। राजू दिल्ली की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों के एक डेढ़ साल का बेटा निक्कू है। जिसके साथ सोनी रविवार को अपने मायके घूमने आई थी। मंगलवार सुबह आठ बजे निक्कू खेलता हुआ कमरे में रखे इंवर्टर बैटरा के पास जा पहुंचा। जहां बैटरे में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गया। घर वाले जब तक कुछ जान पाते उससे पहले ही मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गांव के आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। परिजनों के मासूम के पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। बच्चे की मौत की जानकारी होते ही मां सोनी बेहोश हो गई। ग्रामीण महिलाएं ढांढस बंधाकर संभाल रहीं थी। घटना की जानकारी होते ही दोपहर में ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे।