बरात में हर्ष फाय¨रग में गोली लगने से वेटर घायल
संवाद सूत्र, फफूंद(औरैया) : स्थानीय कस्बा के बाबरपुर मार्ग पर स्थित नारायण धाम गेस्ट हाउस मे
संवाद सूत्र, फफूंद(औरैया) : स्थानीय कस्बा के बाबरपुर मार्ग पर स्थित नारायण धाम गेस्ट हाउस में बरात चढ़ते समय हर्ष फाय¨रग हुई। इस दौरान गोली लगने से एक वेटर घायल हो गया। आनन फानन उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया गया।
थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम तैयबपुर(पतरा) निवासी राजेंद्र कुमार की पुत्री आकांक्षा की शादी इटावा थाना भरथना के गांव गिरधारीपुर निवासी देवेंद्र सिह के पुत्र सुधीर ¨सह के साथ तय हुई थी। शुक्रवार रात बरात कस्बा स्थित नारायण धाम गेस्टहाउस में आई।
बरात चढ़ने के बाद लोग हर्ष फाय¨रग करने लगे। इस दौरान वेटर शिवम दोहरे पुत्र बदनाम सिंह दोहरे निवासी ग्राम जुआ थाना फफूंद के पैर में गोली लग गई। उसे दिबियापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस गेस्ट हाउस पहुंच गई। लेकिन हर्ष फाय¨रग करने वाले वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया की बच्चे का इलाज दिबियापुर में चल रहा है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।