Move to Jagran APP

गणेश महोत्सव : आस्था के सैलाब में युवाओं की बढ़ रही भागेदारी

जागरण संवाददाता, औरैया : देव के प्रथम देव गजानन के प्रति आस्था का सैलाब महोत्सव में देखने को ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 07:35 PM (IST)
गणेश महोत्सव : आस्था के सैलाब में युवाओं की बढ़ रही भागेदारी
गणेश महोत्सव : आस्था के सैलाब में युवाओं की बढ़ रही भागेदारी

जागरण संवाददाता, औरैया : देव के प्रथम देव गजानन के प्रति आस्था का सैलाब महोत्सव में देखने को मिल रहा है। आवास में विराजमान हुए गजानन की सेवा में जहां बुजुर्ग हिस्सेदारी निभा रहे हैं। वहीं नवयुवतियां भी आस्था भाव के साथ प्रतिदिन पूजा-अर्चना करती हैं और रात में गणपति बप्पा के समक्ष भजन-कीर्तन भी करती हैं। आवास विकास में शुरू हुए महोत्सव में पहले तो कम श्रद्धालु आए लेकिन इस बार आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। युवाओं का कहना है कि गणपति बप्पा उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। शहर के आवास विकास में श्रीगणेश सर्व सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। आस-पास के ही नहीं बल्कि दूर-दराज से लोग महोत्सव में शामिल होने आ रहे हैं और गणपति बप्पा के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाकर गीतों की धुन पर थिरकते नजर आते हैं।

loksabha election banner

आवास विकास की नेहा दुबे का कहना है कि उन्हें गणपति बप्पा के महोत्सव आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। पहले महोत्सव के आयोजन के बाद से ही उनका लगाव गणपति बप्पा से अधिक हो गया है। अब वह प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना पूजा करती हैं और आरती में शामिल होती हैं। छात्रा प्रतीक्षा पाठक का कहना है कि जैसे कामयाबी पाने के लिए मेहनत जरूरी है, उसी तरह भगवान को पाने के लिए आस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर मन में आस्था हो तो हर असंभव काम भी संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे घर में गजानन पधारे हैं, कृपा दृष्टि होना नसीब वालों को ही मिलता है। एडवोकेट आरती पांडेय का कहना है कि गणपति बप्पा के गीतों की धुन उन्हें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति आस्था का ही कारण है कि उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही गणेश महोत्सव में शामिल होना ही सौभाग्य की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.