उन्नतिशील प्रजाति के पशुओं से होगी आय में वृद्धि
संवाद सहयोगी, बिधूना(औरैया) : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नावार्ड द्वारा प्रायोजित कृ
संवाद सहयोगी, बिधूना(औरैया) : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नावार्ड द्वारा प्रायोजित कृषि तकनीकी एवं किसानों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत विकास खंड क्षेत्र से किसान 27 जनवरी को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भेजे गए थे। वापस लौटे किसानों ने ब्लाक सभागार में कृषि तकनीकों व पशुपालन के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा से पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन कृषि तकनीकी नवीन तकनीकों की जानकारी लेकर वापस लौटे 40 किसानों ने अनुभव साझा किए। भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी ने किसानों ने कृषि तकनीक के बारे में जानकारी की। किसानों ने बताया कि उन्नतिशील प्रजाति के पशु पालन से अधिक दुग्ध उत्पादन कर अपनी आय में इजाफा कर सकते हैं। सृजन सोसाइटी के सचिव जेपी ¨सह ने बताया कि समिति द्वारा विकास खंड क्षेत्र में 50 क्लब गठित किए गए हैं। जिनमें से 40 किसानों को शैक्षिक भ्रमण के लिए हरियाणा के करनाल में भेजा गया था। समिति का पूरा प्रयास है कि किसान कृषि के साथ सह खेती के रूप में पशुपालन कर अपनी आय को ज्यादा सु²ढ़ कर सकें। समन्वय अंगद कुमार, हरीश सचान, सुनीता जायसवाल, नीषी विश्वकर्मा, शोभा विश्वकर्मा, रूपाली श्रीवास्तव आदि के अलावा शैक्षिक भ्रमण से वापस आए किसान मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी प्रशिक्षित किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।