आवारा गोवंश को आश्रय स्थल में न रखने पर कहासुनी
संवाद सहयोगी बिधूना(औरैया): जिला प्रशासन द्वारा अन्ना मवेशियों के लिए जनपद में 35 अस्थाई गोवंश अ
संवाद सहयोगी बिधूना(औरैया): जिला प्रशासन द्वारा अन्ना मवेशियों के लिए जनपद में 35 अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इसके बाद भी अन्ना मवेशियों पर कोई रोकथाम नहीं हो पा रही है। सड़कों पर अभी भी आवारा जानवर घूमते देखे जा सकते हैं। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक किसान किशोरगंज स्थित गोवंश आश्रय स्थल पर आवारा गायों को लेकर पहुंचे। जहां पर गोवंश आश्रय स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने उनसे आदर्श नगर स्थित आश्रय स्थल पर इन्हें ले जाने को कहा। इस दौरान कर्मचारी और किसानों में कहा सुनी भी हो गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ¨सह ने बताया कि नर और मादा गोवंश के लिए नगर में अलग-अलग गौशालाएं स्थापित की गई हैं। किशोरगंज स्थित गोवंश आश्रय स्थल पर नर गोवंश को रखा गया है जबकि आदर्श नगर स्थित आश्रय स्थल पर मादा गोवंश को रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से आदर्श नगर स्थित गोवंश आश्रय स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी जाएंगी। उन्होंने नगर एवं क्षेत्र के किसानों से आदर्श नगर स्थित गोशाला में मादा गोवंश को ले जाने का अनुरोध किया। नर और मादा गोवंश को एक साथ रखने से गायों के जीवन को क्षति भी हो सकती है इसलिए दोनों को अलग-अलग स्थलों पर रखा जा रहा है। नर गोवंशों ने बिधूना किशनी मार्ग के डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों को नष्ट कर दिया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि अन्ना मवेशियों को पकड़ने का काम कराया जा रहा है।