पति पत्नी का विवाद पहुंचा थाने
संवाद सूत्र, दिबियापुर : थाना क्षेत्र के हर्राजपुर गांव में पति, पत्नी व सालियों में विवाद हो गया।
संवाद सूत्र, दिबियापुर : थाना क्षेत्र के हर्राजपुर गांव में पति, पत्नी व सालियों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। पुलिस को महिला के पति के पास से कीटनाशक की शीशी मिली है। जबकि उसका कहना है कि उसकी पत्नी शीशी को लिए थी जो उससे छीन ली। देर शाम तक पूरा परिवार थाने में बैठा रहा। पुलिस समझौते के प्रयास में जुटी रही।
हर्राजपुर गांव निवासी अमर ¨सह ने बताया कि वह अपने घर पर था। तभी उसकी पत्नी लोडर लेकर आई और घर का सामान भरने लगी। उसने सामान भरने से मना किया। इस पर उसके साथ आईं उसकी दो बहनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक साली का सिर फूट गया। इस पर अमर ¨सह ने घटना की जानकारी डायल 100 पर दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। अमर ¨सह की पत्नी उस पर मुकदमा दर्ज कराने की जिद कर रही थी। लेकिन पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही थी। उसने अपने मायके सिकन्दरा फोन कर दिया और अपने भाइयों को बुला लिया। अमर ¨सह का कहना है कि 20 दिन पूर्व लड़ाई झगड़े से तंग आकर घर छोड़कर चला गया था। इस पर उसकी पत्नी ने अलग रह रहे भाइयों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी थी कि उसके पति को गायब कर दिया है। इसके बाद उसे वापस आना पड़ा। जब वह घर वापस आया तो इस पर उसकी पत्नी मायके चली गई। अमर ¨सह ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसका कहना है कि उसकी पत्नी कीटनाशक की शीशी हाथ में लिए हुए थी। देख लेने पर उसने उससे छीन ली है। वहीं पत्नी का आरोप है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता रहता है। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटी है।