पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
संवादसूत्र, अछल्दा ( औरैया) : थाना क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में सोमवार की सुबह पत्नी के ससुराल न
संवादसूत्र, अछल्दा ( औरैया) : थाना क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में सोमवार की सुबह पत्नी के ससुराल न आने से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। शौचक्रिया के लिए जा रहे ग्रामीणों ने युवक का शव फांसी पर लटकता देखा।
फफूंद रोड स्थित प्रेमनगर निवासी दिनेश कुमार पुत्र जनवेद ¨सह रविवार रात घर से निकल आया। दिनेश ने गांव के बाहर आम की पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। शौचक्रिया के लिए जा रहे ग्रामीणों ने दिनेश का शव फांसी पर लटकता देखा। जिसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के पिता ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष पप्पू ¨सह ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
मृतक के पिता जनवेद ने बताया कि उसके पुत्र दिनेश की शादी 19 अप्रैल 2018 को अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगलखगा में हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी दो ही बार ससुराल आई थी। जिसको लेकर दिनेश तनाव में रहता था। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पप्पू ¨सह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।