पत्नी वियोग में एचटी लाइन के टावर पर चढ़ा पति
संवादसूत्र, सहार : बेला थाना क्षेत्र के ग्रसम चिरौली का मजरा पुरवा नया में शुक्रवार की सुबह य
संवादसूत्र, सहार : बेला थाना क्षेत्र के ग्रसम चिरौली का मजरा पुरवा नया में शुक्रवार की सुबह युवक पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर एचटी लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
क्षेत्र के ग्राम पुर्वा नया निवासी सुरेंद्र राजपूत पुत्र मोहनलाल की पत्नी करीब दो माह पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। सुरेंद्र का एक पुत्र भी है। जिसे वह अपने साथ ले गई थी। जिससे वह तनाव में रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे युवक एचटी लाइन के टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। जब ग्रामीणों ने सुरेंद्र को एचटी लाइन पर चढ़ते देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने युवक को टावर से नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। बाद में ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने सुरेंद्र को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और टावर पर चढ़ा रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ बिधूना भास्कर वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र ¨सह ने युवक को समझा बुझाकर काफी देर बाद नीचे उतरवाया। अवर अभियंता अमोद आनंद को जैसे ही युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिली तो उन्होंने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों ने दिल्ली जाने वाली सप्लाई को बंद कराया। तब युवक को सकुशल नीचे उतारा गया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।