Move to Jagran APP

सरकारी धान क्रय केंद्र खुले नहीं हुई बोहनी

जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद में धान की सरकारी खरीद के लिए 22 केंद्र खोले गए हैं। पहले

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 03:01 AM (IST)
सरकारी धान क्रय केंद्र खुले नहीं हुई बोहनी
सरकारी धान क्रय केंद्र खुले नहीं हुई बोहनी

जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद में धान की सरकारी खरीद के लिए 22 केंद्र खोले गए हैं। पहले दिन बुधवार को अधिकांश केंद्रों की बोहनी भी नहीं हुई। इससे वहां सन्नाटा पसरा रहा। मंडी समिति में खोले गए केंद्र पर कर्मचारी बैठे नजर आए। लेकिन कोई किसान नहीं दिखा। जबकि मंडी में धान पहुंच रहा है।

loksabha election banner

शासन के आदेश पर एक नवंबर से जनपद में सरकारी धान क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। इसके लिए वहां पहले से ही बारदाना व नमी मापक यंत्र आदि की तैयारी कर ली गई थी। बुधवार को अधिकांश केंद्र कर्मचारी केंद्र खोलकर बैठे। लेकिन वहां कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। इससे उनकी बोहनी नहीं हो सकी। मंडी समिति में खाद्य विभाग ने अपना केंद्र खोला है। वहां कर्मचारी बैठे नजर आए। लेकिन धान वहां भी नहीं पहुंचा। जबकि मंडी में आढ़तों पर पिछले कई दिन से धान पहुंच रहा है। वहां सुबह से लेकर शाम तक धान लाने वाले किसानों की भीड़ रहती है। खाद्य विभाग के मंडी स्थित क्रय केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि कुछ किसान खरीद के संदर्भ में जानकारी करने आए थे। जल्द ही केंद्र पर भी धान आने लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.