सेंगुर नदी में उतराता मिला बालिका का शव
जुआ पुल से निकल रहे कुछ लोगों की के
सेंगुर नदी में उतराता मिला बालिका का शव
संसू, फफूंद: जुआ पुल से निकल रहे कुछ लोगों की नजर गुरुवार की शाम सेंगुर नदी में उतराते बालिका के शव पर पड़ी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। कई दिन पुराना शव बताया गया है। जिसे मोर्चरी में रखवाया गया।
सेंगुर नदी में बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किनारे पर झाड़ी में वह फंस गया। जुआ पुल से निकलते समय नजर पड़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फफूंद थाने से हेड कांस्टेबल जगदीश दुबे सिपाहियों के साथ पहुंचे। शव नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पहचान करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि बालिका की उम्र तकरीबन 12 साल है। हत्या कर शव फेंका गया है या फिर मामला खुदकुशी किए जाने का है। यह शिनाख्त होने पर ही पता लग सकेगा। अपराध निरीक्षक राज पाल सिंह ने बताया कि इटावा और कानपुर देहात सहित आस पड़ोस के अन्य जिलों की पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।