गनेश ¨सह पत्नी सहित सपा से छह साल के लिए निष्कासित
जागरण संवाददाता, औरैया : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गनेश ¨सह सपा से बागी होकर अपनी पत्
जागरण संवाददाता, औरैया : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गनेश ¨सह सपा से बागी होकर अपनी पत्नी को नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा रहे हैं। इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व से किए जाने पर सोमवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। यह जानकारी सोमवार देर शाम नगर निकाय प्रभारी एमएलसी राजपाल कश्यप द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।
नगर पालिका अध्यक्ष पद से सपा द्वारा पहले गनेश ¨सह की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी देवी को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन नामांकन के अंतिम दिन उनका टिकट काट कर बसपा से हाल ही में सपा में शामिल हुए यशपाल दोहरे की पत्नी प्रवीना दोहरे को टिकट दिया गया। इसके बाद गनेश ¨सह ने अपनी पत्नी का निर्दलीय के रूप में नामांकन कराकर चुनाव मैदान में उतार दिया। अब जब चुनाव अपने पूरे चरम पर पहुंच गया तब सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक पत्र जारी किया गया। इस पत्र को साथ लेकर आए औरैया नगर निकाय चुनाव के प्रभारी एमएलसी राजपाल कश्यप ने दिखाया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण गनेश ¨सह व उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी देवी को सपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अन्य कई सपा नेताओं का भी निष्कासन किया जा सकता है। अवधेश भदौरिया, जितेंद्र यादव, अनिल पाल आदि लोग मौजूद रहे।