Move to Jagran APP

गणेश महोत्सव : रिद्धि- सिद्धि के दाता गणपति हैं हमारे भाग्य विधाता

जागरण संवाददाता, औरैया : गणेश महोत्सव के तीसरे दिन शहर में जगह-जगह विभिन्न धार्मिक कार्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 08:21 PM (IST)
गणेश महोत्सव :  रिद्धि- सिद्धि के दाता गणपति हैं हमारे भाग्य विधाता
गणेश महोत्सव : रिद्धि- सिद्धि के दाता गणपति हैं हमारे भाग्य विधाता

जागरण संवाददाता, औरैया : गणेश महोत्सव के तीसरे दिन शहर में जगह-जगह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के सर्राफा बाजार व बघाकटरा स्थित गणेश महोत्सव में मथुरा से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती दी। वहीं भजन कीर्तनों का भी आयोजन किया गया। जिसमें रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति हैं हमारे भाग्य विधाता गीतों पर पूरी रात श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए। वहीं गजानन की आरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

loksabha election banner

गणेश महोत्सव शुरू होने के बाद शहर में गणपति बप्पा के गीत पूरे शहर समेत जिलेभर में गुंजायमान हो रहे हैं। शुक्रवार की रात शहर के बघाकटरा मोहल्ले में आरती के बाद मथुरा से आए कलाकारों ने देवी व एवं गणपति बप्पा के गीतों पर नृत्य किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती से पंडाल में मौजूद लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की रासलीला का भी आयोजन हुआ। देररात तक श्रद्धालु कार्यक्रमों का लुप्त उठाते नजर आए। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान अविनाश अवस्थी, मुकेश दुबे, दिनेश शुक्ला, किशन बिहारी वर्मा, नितिन बाजपेई, ऋषिराज दुबे आदि मौजूद रहे।

शहर के सदर बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में दूर-दराज से आए कलाकारों ने तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा मां काली तांडव नृत्य के अलावा आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। जैसे ही गणपति बप्पा मोरिया गीत शुरू हुआ वैसे ही कलाकारों के साथ श्रद्धालुओं झूमते नजर आए। देर रात तक कार्यक्रम आयोजित होते रहे।

शहर के आवास विकास में चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने भगवान के भजन-कीर्तन गाए और गीतों पर थिरकती नजर आई। कार्यक्रम में अवनीश अवस्थी, सलिल, के.पी ठाकुर, रामजी, अंशू तिवारी, आशू, भोलू के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। वहीं शहर के ठठराई मोहल्ले में गणपति बप्पा की आकर्षक झांकी सजाई गई। जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आए। इस मौके पर लोकेश चतुर्वेदी, कुलदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.