Þस्वच्छता ही सेवा की मुहिम पर गेल
जागरण संवाददाता, औरैया: भारत सरकार व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय निर्देश पर गेल (
जागरण संवाददाता, औरैया: भारत सरकार व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय निर्देश पर गेल (पाता) में स्वच्छता पखवारे की शुरुआत शनिवार को की गई। गांधी जयंती तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ कार्यक्रम के बाद जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। जिसमें हाथों पर स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां लेकर कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
सुबह सबसे पहले कार्यकारी निदेशक रवि सोमस्वरुदू व मुख्य महाप्रबंधक पीके माटी की मौजूदगी में गेल कर्मियों को स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई। साथ ही बताया गया कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवारा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से जहां खुद व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखा जाएगा। वहीं दूसरों को भी प्रेरित किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद गेल गांव के मुख्य द्वार से एक रैली निकाली गई। जिसका मुख्य उद्देश्य जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। यह रैली वैसुंधरा गांव होते हुए परवाहा गांव से पहले समाप्त हुई। रैली में अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में कर्मचारी हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही स्वच्छता जागरूकता संबंधी नारे भी लगा रहे थे। इस कार्यक्रम में गेल कार्मिकों के साथ सफाई मित्रों ने भी भाग लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से नरेश छाबड़ा, अजय त्रिपाठी, राकेश मित्तल, राजीव कुमार श्रीवास्तव, के प्रेमकुमार इत्यादि मुख्य से रहे।