Move to Jagran APP

कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों को वितरित किया गया निश्शुल्क बीज

संवादसूत्रफफूंद शुक्रवार को कृषी विज्ञान केंद्र परवाहा में आयोजित किसान गोष्ठी में आए हु

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:08 AM (IST)
कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों को वितरित किया गया निश्शुल्क बीज
कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों को वितरित किया गया निश्शुल्क बीज

संवादसूत्र,फफूंद: शुक्रवार को कृषी विज्ञान केंद्र परवाहा में आयोजित किसान गोष्ठी में आए हुए किसानों को निश्शुल्क बीज वितरण किया गया। बीज को सुरक्षित रखने और फसल को रोग से बचाने के लिए कीटनाशक भी दिया गया। गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

loksabha election banner

कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा में शुक्रवार को एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन हेतु अजीतमल विकास खंड के गांव ककरहिया को चयनित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पच्चीस किसानों को निश्शुल्क चना का बीज प्रजाति आरवीजी 202 का प्रति एकड़ 32 किग्रा प्रति किसान को वितरण किया गया,जिससे जिले में दलहनी फसलों को बढ़ावा दिया जा सके। इसके साथ ही बीज उपचार के लिए फफूंदी नाशक कीटनाशक भी दिया गया। कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनन्त कुमार झा ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का तरीका बताया। वैज्ञानिक अंकुर झा ने दलहनी फसलों के बीज उपचार के महत्व तथा कीटों से बचाव के बारे में बताया। वैज्ञानिक रश्मि यादव ने चना की मूल्य सम्वर्धन बेसन दाल इत्यादि व पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.