नई किरण के तहत चार जोड़ों एक साथ रहने को राजी
जागरण संवाददाता औरैया पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देशानुसार जनपद औरैया में चलाए जा रहे
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 08:39 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 08:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, औरैया : पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देशानुसार जनपद औरैया में चलाए जा रहे अभियान नई किरण के तहत आपसी विवाद में अलग हुए जोड़ों को मिलाने का काम किया गया। रविवार को नई किरण कमेटी के सदस्यों व महिला थाना प्रभारी संगम भदौरिया द्वारा मध्यस्थता के चलते दोनो पक्षों में वार्तालाप करके पारिवारिक विवादों का समाधान करके दो परिवारों को बिखरने से बचाया गया। वह दोबारा आपस में विवाद न करने की सलाह दी गई। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। नई किरण में 40 फाइले दायर की गई, जिसमें चार जोड़ों के दोनो पक्षों को समझाकर फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया। शेष फाइलों में अगली तारीख दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें