Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का 82वां जन्मदिन

जागरण संवाददाता औरैया समाजवादी पार्टी के सरंक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वा

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 05:53 PM (IST)
धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का 82वां जन्मदिन
धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का 82वां जन्मदिन

जागरण संवाददाता, औरैया : समाजवादी पार्टी के सरंक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपाइयों के केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का विजयी पताका फहराने का संकल्प लिया। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

गोष्ठी के दौरान जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने जनप्रिय नेता एवं धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव को ही सिर्फ लोग नेता जी के नाम से जानते हैं। इसके अलावा कोई भी ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं है, जिसे लोग नेता जी के नाम से संबोधित करते हो। पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि रक्षा मंत्री के पद पर आसीन रहते हुए उन्होंने कई अच्छे काम किए, जिससे देश की सीमा पर तैनात जवान को भी खुशी मिली। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाफिज अब्दुल सत्तार, जितेंद्र दोहरे, अजय तिवारी, धर्मेंद्र यादव, जीतू पाठक, अंजली अवस्थी, महेंद्र तिवारी आदि सैकड़ों सपाई मौजूद रहे। मरीजों को फल वितरित किए

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया व सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में सपाइयों ने मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल जाना। मरीजों ने नेता जी की दीर्घायु की कामना की। वहीं जिलाध्यक्ष राजवीर यादव व जितेंद्र दोहरे ने सर्दी को देखते हुए गरीबों को कंबल वितरित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.