दो साल पहले आई थी बाढ़, टूट गया था पड़ोसी जनपदों से सम्पर्क
संवाद सहयोगी, अजीतमल : बीती सन् 2016 में बाढ़ आने से इटावा जनपद के ग्राम गढ़ा कासदा की सड़क
संवाद सहयोगी, अजीतमल : बीती सन् 2016 में बाढ़ आने से इटावा जनपद के ग्राम गढ़ा कासदा की सड़क पर बाढ़ का पानी भर गया था। जिससे औरैया जनपद के सिकरोड़ी होकर गढ़ा कासदा होते हुए मध्यप्रदेश को जाने वाले मार्ग पर आवागमन बन्द हो गया था। पड़ोसी जनपद को जाने वाला रास्ता बन्द हो गया था। वही जनपद के गोहानी कलां के ग्रामीणों को बाबरपुर कस्बे में आने के लिये सम्पर्क टूट गया था। पड़ोसी जनपद इटावा के गांव कांयछी में बाढ़ के पानी से लोग घरों में ही कैद होकर रह गये थे। वहीं इस बार अभी तक कुल 38 गांवों होंगे बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। तहसील द्वारा तैयार किये गये सर्वेक्षण के सूत्रों की मानें तो यमुना में बाढ़ आने से तहसील क्षेत्र के कुल 38 गांवों प्रभावित होंगे। जिसमें अति प्रभावित होने वाले 15 गांवों के 1625 परिवारों में 9508 लोग अधिक हैं।
प्रभावित गांव
यमुना में आने वाली बाढ़ से अति प्रभावित होने वाले 15 गांव- बड़ैरा, गोहानी कलां, सिकरोड़ी, बंशियापुर, बरदौली, मिश्रपुर मानिकचंद, फरिहा, जाजपुर, गोहानी खुर्द, कैथोली, गूॅज, असेवा, जुहीखा, बीझलपुर, ततारपुर कलां।
तथा कम प्रभावित 13 गांव- नखतपुर, रामनगर, रामपुर प्रताप¨सह, सढ़रापुर, असेवटा, नगला बनारस, सिखरना, मलगंवा, बबाइन, पहाड़पुर, मेरेरंगरंगउआ, महेवा, भरतौल, की सूची तहसील प्रशासन द्वारा तैयार की गई है। बाढ़ पर नियंत्रण रखने को बनाई गईं चैकियां
यमुना में बाढ़ का आगाज देखते हुये बनाए गए दो बाढ़ नियंत्रण केन्द्रों की चार चैकियों द्वारा नजर रखने के फरमान जारी कर दिये गए हैं। जिनमें
बाढ़ नियंत्रण केन्द्र मलगंवा मन्दिर की दो चैकियां अमावता इण्टर कालेज, अमावता व प्रा0वि0 बडैरा तथा बाढ़ नियंत्रण केन्द्र बबाइन डाक बंगला- की दो चैकियां-प्रावि बबाइन व प्रावि बीझलपुर शामिल हैं। चिह्नित गोताखोर व नाव चालकों को किया सतर्क
बाढ़ में निरन्तर हो रही वृद्धि को देखते हुये भयावह स्थिति से निपटने के लिये तहसील प्रशासन ने गोताखोरों और नाव चालकों को भी सतर्क कर दिया है।
तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के ग्राम सिकरोडी में 10, जगन्नाथपुर में 01, व्यौरा नवलपुर में 06 सहित कुल 17 गोताखोरों को चिह्नित किया है। वहीं सिकरोड़ी में 04 तथा मुरादगंज में 10 छोटी नावों के चालकों को भी सतर्क रहने के लिए आगाह किया है।