Move to Jagran APP

ससुर ने पुलिस को दी तहरीर, दामाद यमुना में कूदा

संवाद सूत्र अयाना (औरैया) घरेलू विवाद के बाद ससुर ने पुलिस को अपने दामाद के खिलाफ तहरीर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 11:11 PM (IST)
ससुर ने पुलिस को दी तहरीर, दामाद यमुना में कूदा
ससुर ने पुलिस को दी तहरीर, दामाद यमुना में कूदा

संवाद सूत्र, अयाना (औरैया) : घरेलू विवाद के बाद ससुर ने पुलिस को अपने दामाद के खिलाफ तहरीर दी तो वह यमुना में कूद गया। गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराई गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि यमुना में कूदने वाला युवक पुलिस की मार के खौफ से डर गया। वही डर उसके जान की दुश्मन बनता दिखा।

loksabha election banner

अयाना थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी 27 वर्षीय राघवेंद्र उर्फ पंकज की नौ साल पहले औरैया कोतवाली क्षेत्र के सुरान गांव में सीमा देवी के साथ शादी हुई थी। बुधवार को पत्‍‌नी सीमा ने शराब पीने के लिए पड़ोसी से रुपये लाने के लिए इन्कार दिया तो उसने मारपीट की थी। शनिवार को ससुर सुरेश और सास रिकी आए और दामाद को फटकार लगाई। साथ ही उसके खिलाफ बबाइन पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने कानपुर देहात के अकबरपुर तक उसकी खोजबीन की। इसी बीच राघवेंद्र को जानकारी हुई तो रविवार दोपहर उसने कस्बा सेंगनपुर भाव सिंह बाबा के मंदिर के सामने यमुना नदी में छलांग लगा दी। मंदिर के महंत व कुछ लोगों ने युवक छलांग लगाते देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी श्रीकेश भारती ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई पर कुछ पता नहीं चला। यमुना में युवक के छलांग लगाने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्वजन की चीखें सुनकर सबकी आंखें नम हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.