Move to Jagran APP

अब मनचाहे केंद्रों पर किसान बेच सकेंगे धान

जागरण संवाददाता, औरैया : क्षेत्रीय खरीद केंद्र में धान बेंचने पर असुविधा होने के चलते किसानों

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 06:19 PM (IST)
अब मनचाहे केंद्रों पर किसान बेच सकेंगे धान
अब मनचाहे केंद्रों पर किसान बेच सकेंगे धान

जागरण संवाददाता, औरैया : क्षेत्रीय खरीद केंद्र में धान बेंचने पर असुविधा होने के चलते किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब नई व्यवस्था लागू होने से उन्हें राहत मिलेगी। प्रशासन ने जिले के सभी किसानों को छूट दे दी है कि वह किसी भी खरीद केंद्र में जाकर अपना धान बेंच सकते हैं। पहले राजस्व गांवों को खरीद केंद्रों से जोड़े जाने के चलते किसानों को धान बेंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन वहां पर किसानों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था।

prime article banner

जिले में एक नवंबर से 34 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो गई है। शासन की ओर से इस बार 38 हजार दो सौ मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को समय के अंदर पूरा किए जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है। किसानों को धान बेंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने राजस्व गांवों में क्रय केंद्र खोल दिए थे। जिससे किसानों को अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ती थी। लेकिन यहां पर परेशानी घटने के बजाए बढ़ गईं और उन्हें अपना धान बेंचने के लिए कई दिनों तक का इंतजार करना पड़ता था। किसानों ने धान बेंचने में आने वाली समस्याओं को डीएम को बताया। जिस डीएम श्रीकांत मिश्र ने अब उन्हें यह छूट दे दी है कि वह किसी भी स्थान पर अपना धान बेंच सकते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से अब उन्हें काफी दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनका धान जल्द खरीद लिया जाएगा। वहीं विभाग को शासन की ओर से दिया गया लक्ष्य भी समय के अंदर पूरा करने में आसानी होगी।

अजीतमल व सहार में आ रही थी ज्यादा समस्या

अजीतमल व सहार विकासखंड में कई ऐसे केंद्र है जहां पर एक माह बीतने के बाद भी धान खरीद शुरू नहीं हो सकी थी। जिससे किसानों को काफी परेशानी होती थी। किसानों को सहूलियत देने के लिए डीएम ने किसी भी केंद्र पर धान बेचे जाने की छूट दी है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार :

किसानों की दिक्क्तों को देखते हुए अब उन्हें छूट दे दी गई है कि वह अब किसी भी केंद्र पर अपना धान बेंच सकते हैं। इस व्यवस्था से किसानों के अलावा विभाग को लक्ष्य पूरा करने में आसानी होगी। - सुधांशु शेखर चौबे, डिप्टी एआरएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.