किसान ने लगाया आग लगाने का आरोप
संवादसूत्र रुरुगंज(औरैया) बिधूना कोतवाली के ग्राम चंदैया निवासी किसान अतबल सिंह पुत्र भिखारी ला
संवादसूत्र, रुरुगंज(औरैया): बिधूना कोतवाली के ग्राम चंदैया निवासी किसान अतबल सिंह पुत्र भिखारी लाल ने पुलिस चौकी पर दी तहरीर में बताया कि उनके खेतों पर परिवार के जीवन यापन के लिए एक समर लगा रखा था। रविवार रात 11 बजे वह समर को बंद कर घर चला गया। तभी अज्ञात लोगो द्वारा उनके खेत पर लगे समर व सूखी पड़ी सरसों की फसल में आग लगा दी गई। सुबह जब वह खेतों पर पहुँचे तो वहां सब कुछ जला पड़ा था। यह देखकर किसान के होश उड़ गए। आग से करीब एक लाख रुपये के नुकसांन का अनुमान है। फसल व समर और समस्त सामान जलने से पीड़ित का रो रोकर बुरा हाल था। आसपास के किसानों ने मौके पर जाकर देखा तो सब कुछ जला हुआ पड़ा था। चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया मामले की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।