रंग व गुलाल उड़ाते हुए दी गजानन को विदाई
जागरण संवाददाता औरैया शहर के सर्राफा बाजार ठठराई मोहाल व फूलगंज में चल रहे गण
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के सर्राफा बाजार, ठठराई मोहाल व फूलगंज में चल रहे गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इसके पहले विसर्जन यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती नहर पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। बैंडबाजों की धुन पर नाचते हुए भक्तों इसमें भाग लिया। तेज धूप में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। नहर पर गणपति बप्पा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई।
शहर के सदर बाजार में रविवार को गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई जो पुरानी तहसील, भारतीय विद्यालय, द्विवेदी गेस्ट हादस, एलजी गार्डन होते हुए दिबियापुर तिराहा पहुंची। यात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तुम जल्दी आना, मोरिया रे ओ बप्पा मोरिया रे, ओ गणेश के बप्पा.. आदि गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा की विदाई समारोह में शरीक हुए। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर सर्वेश कुमार उर्फ लालू, रामजी सोनी, हीरा सोनी, जितेंद्र कुमार, बीनू कुमार आदि मौजूद रहे।
शहर के ठठराई मोहाल में बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई। विसर्जन यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर ब्लॉक गेट, जेसीज चौराहा, कचहरी, फफूंद चौराहा होते हुए नहर पहुंची। यात्रा के दौरान लोकेश चतुर्वेदी, कुलदीप शुक्ला, संदीप शुक्ला, मोहित मिश्रा, अंकित शुक्ला, विशाल पोरवाल आदि मौजूद रहे।
वहीं शहर के पुरानी आलू मंडी में चल रहे गणेश महोत्सव का समापन रविवार को विजर्सन यात्रा के साथ हो गया। यात्रा शहर के पुरानी तहसील, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, द्विवेदी गेस्ट हाउस से होते हुई दिबियापुर नहर पहुंची। इस मौके पर अविनाश अवस्थी, ऋषिराज दुबे, विशाल दुबे, मुकेश दुबे, दिनेश शुक्ला मौजूद रहे।