Move to Jagran APP

हर बालिका को मिले शिक्षा व संस्कार

जागरण टीम औरैया विकासखंड अछल्दा के ग्राम पंचायत ऐली में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संपूर्ण ˜ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:33 PM (IST)
हर बालिका को मिले शिक्षा व संस्कार
हर बालिका को मिले शिक्षा व संस्कार

जागरण टीम, औरैया : विकासखंड अछल्दा के ग्राम पंचायत ऐली में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संपूर्ण त्रिपाठी ने क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने का कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार दोपहर मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायत सभागार ऐली में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मौजूद लोगों ने नारी सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत ग्राम प्रधान ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत कर रैली का आयोजन किया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री संपूर्ण त्रिपाठी ने कहा शासन की ओर से महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। फफूंद में शनिवार को फफूंद पुलिस ने कस्बा में रैली निकालकर महिला शक्ति सम्मान एवं सुरक्षा कार्यक्रम में जागरूक किया गया। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शहर में रैली निकालकर महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरुक किया जिसमें में महिलाओं ने भाग लिया। शनिवार को फफूंद पुलिस ने स्टाफ के साथ रैली निकाली। पुलिस के जवान हाथ में बैनर लेकर चल रहे थे। जिन पर लिखे नारे नारी सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रेरित कर रहे थे। रैली थाना परिसर से शुरु होकर मैन मार्केट,चमनगंज तिराहा, ख्यालीदा तिराहा,पाता तिराहा,अछल्दा चौराहे होते हुये थाना पहुंची। रैली में थानाध्यक्ष राजेश सिह,कस्बा इंचार्ज विकाश त्रिपाठी,शादाब हसन,सुरेश चंद्र समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.