Move to Jagran APP

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बचाया

संवाद सहयोगी, अजीतमल: पुलिस के ध्यान न देने से क्षेत्र अराजक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं। नशेबाज

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 05:18 PM (IST)
महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बचाया
महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बचाया

संवाद सहयोगी, अजीतमल: पुलिस के ध्यान न देने से क्षेत्र अराजक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं। नशेबाज और अराजकतत्व रोजना चौराहों पर हुड़दंग करते हैं। समस्या ज्यादा समस्या महिलाओं व बालिकाओं को हो रही है। क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। इनकी अराजकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते सोमवार को वे हुड़दंग करने से रोकने पर अराजकतत्वों ने दो दरोगाओं को पीटने के साथ उनके बिल्ले और बैज नोच लिया। उनपर किसी प्रकार की कार्रवाई न होने से उनके हौंसले और बुलंद हैं। शुक्रवार को शौच जाते समय क्षेत्र की एक विवाहिता को एक युवक ने अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर लोग दौड़े तो वह भाग निकला।

prime article banner

क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर डेरा बंजारन, विलावा निवासी एक विवाहिता खेतों पर शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही युवक सुरेन्द्र ¨सह पुत्र विक्रम ¨सह ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उससे उसके मंगलसूत्र वहीं गिर गया और चूड़ियां टूट गई। उसके चिल्लाने पर परिजनों के आ जाने पर वह भाग गया। विवाहिता की आरोपित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है। इसके पहले भी क्षेत्र में हुए बलात्कार, छेड़खानी के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.