Move to Jagran APP

एडीजी खबर के साथ लगाएं- डॉक्टरों ने अधिकारियों से मिलकर मांगी सुरक्षा

संवाद सूत्र, दिबियापुर: प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:28 PM (IST)
एडीजी खबर के साथ लगाएं- डॉक्टरों ने अधिकारियों से मिलकर मांगी सुरक्षा
एडीजी खबर के साथ लगाएं- डॉक्टरों ने अधिकारियों से मिलकर मांगी सुरक्षा

संवाद सूत्र, दिबियापुर: प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान से मिलकर अराजकतत्वों से डॉक्टरों की सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है। उच्चाधिकारियों ने डॉक्टरों को उनकी सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाया है।

loksabha election banner

संघ के अध्यक्ष डॉ. बीपी शाक्य, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सुधांशु दीक्षित, सहार सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश सचान, डॉ. शिशिरपुरी, डॉ. देव नारायण ¨सह, सौ शैय्या प्रभारी डॉ. राजीव रस्तोगी सहित अन्य डॉक्टरों ने जिला अधिकारी व पुलिस कप्तान से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। डॉक्टरों का कहना था कि बीती 7 सितम्बर की शाम सीएचसी दिबियापुर प्रभारी डॉक्टर जितेन्द्र यादव के घर जाते समय फफूंद में अराजकतत्वों द्वारा अभद्रता व मारपीट की गई। जिसकी मुख्य वजह सीएचसी प्रभारी द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश पर फफूंद में चल रहे अवैध रूप से अपंजीकृत व अवैध रूप से चलाये जा रहे प्रीती क्लीनिक को नोटिस दिया था। डॉक्टरों का आरोप है कि क्लीनिक में कई अवैध काम होते हैं। डॉक्टरों पर हमले को लेकर अन्य डॉक्टर भी भयभीत हैं। उच्चाधिकारियों ने डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.