हेलीपैड पर सीएम का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: बतौर मुख्यमंत्री जिले में पहली पर जनसभा को संबोधित करने पह
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: बतौर मुख्यमंत्री जिले में पहली पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
कंचौसी के दर्शन ¨सह महाविद्यालय में पांच बजकर पांच मिनट के करीब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ हेलीकाप्टर से पहुंचे। हेलीपैड पर उतरते ही कमिश्नर सुभाष चंद्र, एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक ¨सह, डीएम राकेश कुमार ¨सह, एसपी राधेश्याम ने बुके व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत सत्कार के लिए पार्टी की ओर से भाजपा नेता अविनाश ¨सह चौहान, डा. सतीश शुक्ला, विपिन शर्मा बब्बन, चेयरमैन शिवली अवधेश शुक्ला, सत्यप्रकाश संखवार, राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बालजी शुक्ला, युवा मोर्चा के अध्यक्ष परवेश कटियार, विद्यासागर त्रिपाठी, चेयरमैन अकबरपुर ज्योत्षिना कटियार, झींझक चेयरमैन सरोजनी संखवार सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कतार में खड़े होकर पुष्प भेंट किए। वहीं मंच पर पहुंचने पर सांसद देवेंद्र ¨सह भोले व उनके पुत्र विकास ¨सह ने प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर जनसभा को संबोधित किया।