Move to Jagran APP

विविधीकरण से खेती से निकलेगी समृद्धि की राह

जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद की समस्त न्याय पंचायतों में चयनित ग्राम पंचायतों में गुरुवार से दि

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 11:37 PM (IST)
विविधीकरण से खेती से निकलेगी समृद्धि की राह
विविधीकरण से खेती से निकलेगी समृद्धि की राह

जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद की समस्त न्याय पंचायतों में चयनित ग्राम पंचायतों में गुरुवार से दि मिलियन फार्मर स्कूल (किसान पाठशाला) के प्रथम चरण की शुरुआत की गई। इसी के तहत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया गया। इनमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, विधायकों ने संबोधित कर किसानों को दोगुनी आय के लिए कृषि से संबंधित एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

loksabha election banner

कृषि विभाग द्वारा जनपद की समस्त 75 न्याय पंचायतों में चयनित 75 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण 21 से 23 जून तक सभी न्याय पंचायतों की चयनित ग्राम पंचायतों में स्थित प्राथमिक पाठशालाओं में प्रात: 9 से 11 बजे के मध्य इनका आयोजन किया जाएगा। द्वितीय चरण में 25 से 27 जून तक 75 अन्य ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रथम चरण में पहले दिन ग्राम पंचायत सौंधेमऊ में किसान पाठशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्र ने किसानों को बताया कि जब तक खेती को एक व्यवसाय के नजरिए से देखते हुए धान, गेहूं फसल के चक्र के बजाय सब्जियों की खेती, पशुपालन, मुर्गी पालन, मधु मक्खी पालन, मत्स्य पालन, कृषि वानिकी को नहीं अपनाएंगे तब तक किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसान अधिक से अधिक संख्या में पाठशाला में उपस्थित होकर कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य मंडी, रेशम आदि विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर कृषि की नवीन तकनीकों का इस्तेमाल करें। उन्होंने रूपे किसान क्रेडिट कार्ड अभियान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा नमूनों का एकत्रीकरण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का भी उल्लेख किया। बताया कि शासन प्रशासन एवं सभी विभागों के अधिकारी किसानों की मदद के लिए सदैव तत्पर हैं। किसानों की प्रत्येक समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने लेखपाल को निर्देशित किया कि रूपे किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसानों को निश्शुल्क भूमि संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराएं। उपनिदेशक कृषि विजय कुमार ने किसानों से कहा कि फसल बीमा योजना और रूपे किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अपना नाम अंकित करा दें जिससे उनके आवेदन भरवाकर बैंक में जमा करवाए जा सकें। ग्रामवासियों द्वारा नलकूप खराब होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता नलकूप ने जानकारी दी कि दोनों नलकूप चालू हालत में हैं। किसानों को सिखाए टिकाऊ खेती के गुर

पहले दिन की किसान पाठशाला में किसानों की आमदनी दोगुनी करने की रणनीति तथा सस्टेनेबिल एग्रीकल्चर (टिकाऊ खेती) के विषय में प्रशिक्षित किया गया। एक- एक घंटे के दो सत्रों में विभक्त पाठशाला में कृषकों को बीजों का अंकुरण परीक्षण कैसे करें का प्रदर्शन किया गया। चलने वाले प्रशिक्षण में तीन दिन तक उपस्थित रहने वाले किसानों को कृषि विभाग द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई बुकलेट निश्शुल्क वितरित की जाएगी। किसानों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी ने अजीतमल विकास खंड क्षेत्र के चकसत्तापुर ग्राम पंचायत में किसान पाठशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन, विभाग, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, वन विभाग एवं मंडी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ¨सह भी उपस्थित रहे। समस्याओं के त्वरित निस्तारण को शासन प्रशासन चुस्त

विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत खगीपुर में आयोजित किसान पाठशाला में दिबियापुर विधायक लाखन ¨सह राजपूत उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को गांवों में जाकर विकास की गति को तेज करने का महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व कदम उठाया गया है। न केवल जनप्रतिनिधिगण बल्कि विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गांवों में जाकर किसानों एवं आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही असली लोकतंत्र है। उन तक पहुंचाएं समस्याएं

सदर खंड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवतीपुर में सदर विधायक रमेश चंद्र दिवाकर उपस्थित रहे। उन्होंने पाठशाला को संबोधित करते हुए कहा कि किसान विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो उन्हें नोट कराएं। संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जिलाधिकारी के माध्यम से उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.