नॉनवेज रेस्टोरेंट से भी बनाई दूरियां
जागरण संवाददाता औरैया कोरोना संक्रमण काल जारी है। कोरोना के नए स्ट्रेन ने दुनिया को
जागरण संवाददाता, औरैया : कोरोना संक्रमण काल जारी है। कोरोना के नए स्ट्रेन ने दुनिया को हिला दिया है। इन सबके बीच बर्ड फ्लू की आशंका ने खलबली मचा दी है। जिले में जहां अड़ा व चिकन कारोबार 60 प्रतिशत तक रह गया है। वहीं दूसरी ओर रेस्टोरेंट से भी लोगों ने दूरियां बनाया शुरू कर दिया है। लोग नॉनवेज से तौबा करते नजर आ रहे हैं। संचालकों का कहना है कि पहले जहां दो सैकड़ा लोग आते थे, वहीं अब मात्र 50-60 ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने शाकाहारी रेस्टोरेंट की ओर रूख कर लिया है।
यूपी समेत दस राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि जनपद में अभी तक कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से तहसीलवार टीमें जांच कर रही हैं। मीट व अंडा की दुकानों में भी जांच की जा रही है। अंडा व चिकन के कारोबार में भी खासी गिरावट आई है। बर्ड फ्लू के चलते लोगों में दहशत है। वहीं रेस्टोरेंट में लोगों ने नॉनवेज से दूरियां बना ली है। रेस्टोरेंट संचालक निहाल ने बताया कि बर्ड फ्लू के कारण मुर्गा की ब्रिकी में 75 प्रतिशत की गिरावट आई है। पहले जहां प्रतिदिन दो सौ से लेकर तीन सौ लोग आते थे। अब उनकी संख्या 50-60 रह गई है। मुर्गा का काम बहुत कम हो गया है। हालांकि अभी भी इसके ग्राहक हैं। मछली 150 से लेकर दो सौ रुपये तक बिक रही है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के कारण लोग नॉनवेज के बदले शाकाहारी भोजन ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पिछले तीन चार दिन में प्रति पेटी अंडा के भाव में 45 एवं 50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बाहर से भी अंडा नहीं आ रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक अवधेश ने बताया कि बर्ड फ्लू मामला आने के बाद लोग डर गए हैं। वर्जन -
पशु चिकित्साधिकारी डा. मोहर सिंह राजपूत ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। टीमें गठित कर अंडा व मुर्गे की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं अंडा व मुर्गे की नई आवक जिले में नहीं हो रही है। बर्ड फ्लू से बचने के लिए लोगों ने नॉनवेज खाने से भी दूरियां बनाया शुरू कर दिया है।