महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से होता देश का विकास: तारिक
संवादसूत्रअछल्दा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के तहत थाना पुलिस ने कस्बें में रविवार महिला
संवादसूत्र,अछल्दा: मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के तहत थाना पुलिस ने कस्बें में रविवार महिला जागरूकता रैली निकालते हुए महिलाओं को सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरुक करते हुए जनजागरण किया।
जागरूकता रैली में थानाध्यक्ष तारिक खान के कहा कि महिलाओं को जागरुक करके ही महिला अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संविधान में पुरुषों के बराबर दर्जा हासिल है इसलिए हम सभी को महिला पुरुष में कोई भेद नहीं करना चाहिए।महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से ही समाज एवं देश का सर्वांगीण विकास संभव होगा ।लिग के आधार पर भेदभाव सामाजिक बुराई है वहीं भ्रूण हत्या भी एक सामाजिक एवं कानूनी अपराध है । उन्होंने कहा कि महिला के साथ हिसा या उसका उत्पीड़न होता है तो वह इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा महिला हेल्पलाइन को दें जिससे अपराधी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा सके। रैली थाना परिसर से शुरू हुई जो सराय बाजार, नहर बाजार, नेविलगंज, नहर पुल, स्टेशन बाजार,रेलवे क्रासिग, हरीगंज बाजार कलक्टरगंज, फंफूद रोड़ होती हुई थाने में जाकर समापन हुआ।
रैली में थानाध्यक्ष तारि़ख खान, एसएसआई भागीरथ, कस्बा प्रभारी देवेंद्र शर्मा, एस आई हरिकेश गुप्ता,एसआई नीरज त्यागी,एसआई देवेंद्र यादव आदि पुलिस जवान स्लोगन लिखी हुई तख्ती लेकर नारी शक्ति को जागरूक करते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे।