14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रसपा का धरना प्रदर्शन 6 को
जागरण संवाददाता, औरैया: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया 14 सूत्रीय मांगों को लेकर छह फरव
जागरण संवाददाता, औरैया: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया 14 सूत्रीय मांगों को लेकर छह फरवरी को धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, शिवपाल ¨सह के बेटे आदित्य यादव भी शामिल होंगे। उनके साथ यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र ¨सह कल्लू ने पार्टी कार्यालय में वार्ता करते हुए बताया कि इस समय देश-प्रदेश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। किसानों को उपज का न लाभकारी मूल्य मिल पा रहा है और न ही पूरी तरह से सरकारी खरीद हो रही है। महंगी बिजली से भी लोग परेशान है। बेरोजगारी व उपेक्षा से नौजवान हताश, निराश व कुंठित हो रहा है। जिसे लेकर छह फरवरी को मंडी समिति औरैया से पैदल चलकर तहसील तक जाकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। अनूप गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के प्रति ¨हसा व उत्पीड़न वर्तमान में चरम में हैं। देश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। गरीब आदमी न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। अशोक चौबे ने बताया कि अन्ना पशुओं की पूरे जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर अलग-अलग गाय और सांड़ व बछड़ों की व्यवस्था की जाए। बिजली विभाग द्वारा बढ़े हुए बिजली के बिल तथा फर्जी एफआइआर कर निर्दोष लोगों को जेल भेजे जाने से रोका जाए। सरकारी अस्पतालों में अच्छे डाक्टर व अच्छी मशीनें उपलब्ध कराई जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। मंहगी शिक्षा को सस्ता करने, जिले में जाम की समस्या से मुक्ति, व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने व जांच के नाम पर शोषण से मुक्ति दिलाई जाए। वार्ता में राजेंद्र ¨सह, विश्वनाथ सेंगर, कुलदीप पोरवाल, रजत वर्मा, सोनी वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।